ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

रामनवमी 2025: महावीर मंदिर में रात से ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, काफी पुराना है मंदिर का इतिहास

रामनवमी 2025: : पटना हनुमान मंदिर का इतिहास करीब 300 साल पुराना है। रामनवमी पर इसबार करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के जुटान की संभावना है। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है ।

रामनवमी 2025
रामनवमी 2025
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

रामनवमी के पावन अवसर पर पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पट खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। रामलला और भगवान महावीर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। देर रात से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर के बाहर लग गयी थी। भक्तों के जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। 


जानकारी हो कि श्री रामनवमी का पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के शुभ जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस बार रामनवमी पर महावीर मंदिर पटना में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर का पट 22 घंटा खुला रहेगा।जिससे सभी भक्त पूजा-अर्चना कर सकें। दो लाख भक्तों के बीच हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही महिला और पुरुषों के लिए अलग पंक्ति बनायी गयी है। 


इसके अलावा भक्तों की सुविधा के लिए पुजारियों की संख्या भी बढ़ायी गयी है। मंदिर की ओर से स्वयंसेवक, सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध होने व पंक्ति को व्यवस्थित करने के लिए तैनात किये गये है। इनकी संख्या करीब 800 के करीब होगी और सीसीटीवी से भीड़ की मॉनिटरिंग भी होगी। 


आपको बताते चलें कि, राजधानी मे तो वैसे कई हनुमान मंदिर हैं, लेकिन पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर और पटना सिटी स्थित जल्ला हनुमान मंदिर प्रमुख और प्राचीन मंदिरों में शुमार है। इन मंदिरो की प्राचीनता और धार्मिक महत्व के कारण हनुमान भक्तों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल बने हुए हैं।