ब्रेकिंग
Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन

छपरा की भाजपा नेत्री राखी गुप्ता का तेजस्वी संग AI फोटो वायरल, थाना में शिकायत दर्ज

छपरा में भाजपा नेत्री और पूर्व मेयर राखी गुप्ता की AI से बनाई गई तेजस्वी यादव संग फर्जी तस्वीर वायरल होने से छपरा में हड़कंप मचा हुआ है। राखी गुप्ता ने इसे साजिश बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Bihar
कार्रवाई की मांग
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPARA: छपरा की भाजपा नेत्री व पूर्व मेयर राखी गुप्ता की एआई तस्वीर सामने आई है। तेजस्वी यादव के साथ AI द्वारा बनाई गई राखी गुप्ता की तस्वीर वायरल होने से छपरा में हड़कंप मच गया है। पोस्टर वायरल होने के बाद राखी गुप्ता ने लोकल थाने में इस बात की लिखित शिकायत दर्ज करायी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 


दरअसल तेजस्वी यादव के साथ जो फोटो भाजपा नेत्री का वायरल हो रहा है। उस वायरल पोस्टर के ऊपर में यह लिखा गया है कि दिन में भाजपा के द्वार, रात में तेजस्वी के घर। राखी गुप्ता के बारे में यह भी लिखा गया है कि सर्वदलीय पार्टी (टिकट के जुगाड़ में)..छपरा की पूर्व मेयर और बीजेपी नेत्री राखी गुप्ता एक बड़ी साजिश का शिकार हो गई हैं. शहर में गुरुवार को तेजस्वी यादव के साथ उनकी मॉर्फ की गई तस्वीर का पोस्टर कई स्थानों पर चिपकाया गया, जिससे राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई.


यह फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया बताया जा रहा है, जिसमें उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ खड़ा दिखाया गया है। राखी गुप्ता ने इसे एक सोची-समझी साजिश और उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश बताया है. उन्होंने कहा कि यह हरकत कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर की गई है, ताकि राजनीतिक लाभ उठाया जा सके और जनता के बीच भ्रम फैलाया जा सके. पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने इस संबंध में स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट