ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

राजस्थान से शादी करने बिहार पहुंचा था दूल्हा, सिंदूरदान के बाद कैश लेकर फरार हो गई दुल्हन

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक रोचक मामला निकल कर सामने आया है। यहां, एक दूल्हे को शादी करने के लिए 1600 किलोमीटर का सफर तय करना काफी महंगा पड़ गया है। दूल्हे के साथ सुल्त

राजस्थान से शादी करने बिहार पहुंचा था दूल्हा, सिंदूरदान के बाद कैश लेकर फरार हो गई दुल्हन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक रोचक मामला निकल कर सामने आया है।  यहां, एक दूल्हे को शादी करने के लिए 1600 किलोमीटर का सफर तय करना काफी महंगा पड़ गया है। दूल्हे के साथ सुल्तानगंज के लोगों ने जमकर ठगी की है। दरअसल, राजस्थान के रायपुर एक व्यक्ति को उसकी शादी कराने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गई है। युवक को लड़की वाले गरीब हैं यह कहकर इस बात पर राजी करा लिया कि लड़की पक्ष के खर्च को भी लड़के वाले वहन करेंगे।


दरअसल,सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शख्स ने अपने गांव की एक लड़की की शादी अपने रिश्तेदार की मदद से राजस्थान के रायपुर के एक व्यक्ति से तय कराई थी। लड़की पक्ष द्वारा कहा गया था कि वह शादी तो कर लेंगे लेकिन शादी में खर्च नहीं कर पाएंगे। शादी का पूरा खर्च लड़का पक्ष को करना होगा। दोनों पक्ष से रजामंदी के बाद दूल्हा सुल्तानगंज बरात लेकर पहुंचा।  यहां शादी की कोई तैयारी नहीं की गई है।  शादी के लिए मंडप तक नहीं बनाया गया है। जिसके बाद जब इसको लेकर दुल्हन पक्ष से सवाल किया गया तो उनके द्वारा यह कहा गया कि, पैसों की कमी के कारण अब  शादी जमालपुर के एक मंदिर में करा दी जाएगी। जिसके बाद दूल्हे ने मंदिर में दुल्हन की मांग भरी।


इसके बाद फिर सरातियों में से एक ने दूल्हे से 60 हजार रुपये मांगे और कहा कि विदाई के लिए कुछ सामान खरीदना है। लेकिन, वह युवक रुपये पाते ही वे लोग चंपत हो गए। जिसके बाद इस युवक की तलाश में खुद दूल्हा और उसके परिजन निकलें तो दुल्हन को मौका मिल गया और वह भी भाग गई। धीरे-धीरे दुल्हन पक्ष के ज्यादातर लोग खिसक गए। शादी में केवल दुल्हन का पिता और बड़ी बहन ही बचे थे। जब दुल्हन भाग गई तो दूल्हे पक्ष के लोगों ने अपने रुपये मांगे। उस समय पता चला कि दुल्हन का पिता और बहन नकली हैं। दूल्हा समझ गया था कि वह ठगी का शिकार हो गया और वह भी राजस्थान चला गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें