ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

राजनाथ सिंह आज धारा 370 पर जन जागरण अभियान का करेंगे आगाज, जेडीयू कैसे रहेगा सहज ?

PATNA : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना दौरे पर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के फैसले पर आयोजित एक जन जागरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना दौरे पर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के फैसले पर आयोजित एक जन जागरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पटना के एसके मेमोरियल हॉल में दोपहर 12 बजे से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

राजनाथ सिंह के साथ इस कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले को लेकर बीजेपी देशभर में जन जागरण सभा का आयोजन कर रही है।  पार्टी के राष्ट्रीय नेता इस अभियान के तहत राज्यों का दौरा कर रहे हैं लेकिन बिहार में धारा 370 खत्म किए जाने को लेकर जन जागरण सभा का आयोजन कई मायनों में खास है।

मोदी सरकार के इस फैसले का एनडीए में शामिल बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने विरोध किया था। धारा 370 खत्म किए जाने विरोध करने के बावजूद नीतीश कुमार बिहार में बीजेपी के साथ सरकार चला रहे हैं। हालांकि बाद में जेडीयू के नेताओं ने संसद से स्वीकृत कानून को मारने पर सहमति जताई लेकिन अब बिहार में बीजेपी धारा 370 को अभियान के तौर पर आगे बढ़ने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू बीजेपी के इस अभियान पर कितना सहज रह पाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें