PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी है। जहां बड़ी फेरबदल हुई है। 90 अंचलाधिकारी (सीओ) का तबादला किया गया है.पटना के पंडारक सीओ रंजन कुमार बैठा को पूर्वी चंपारण, छौड़ादानो ट्रासफर किया गया है।
वही बख्तियापुर सीओ निरंजन सुमन को कैमूर के मोहिनिया का अंचलाधिकारी बनाया गया है। दनियावां की सीओ गीता कुमारी को सीतामढ़ी के मेजरगंज का सीओ बनाया गया है। गया के टनकुप्पा सीओ साहिल कुमार को पटना चकबंदी निदेशालय भेजा गया है। देखिये ट्रांसफर की पूरी लिस्ट











