ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BIHAR NEWS : रेलवे पटरी के किनारे मिला शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

JAMUI : बिहार के गिद्धौर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आशंका जतायी जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। य

BIHAR NEWS :  रेलवे पटरी के किनारे मिला शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के गिद्धौर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आशंका जतायी जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। यह हादसा आज सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है।यह शव क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास खेत से मिला है।


जानकारी के अनुसार गिद्धौर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पोल संख्या 378/246 के पास एक शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी। शव की परिस्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी तेज रफ्तार मेल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आये होंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि हादसा रेलवे पटरी को पार करने के दौरान हुआ होगा।


वहीं,स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान की गयी है। बताया जा रहा है कि शव सोनो थाना क्षेत्र के रक्सा औरैया गांव निवासी भुनेश्वर पंडित के रूप में हुई है। भुनेश्वर पंडित अपने एक रिश्तेदार के घर कार्तिक उद्यापन समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उनके रिलेटिव्स को इस हादसे की सूचना दे दी गई है।


इधर, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना कैसे हुई। इस हादसे से भुनेश्वर पंडित के परिवार और गांव के लोगो को एक बड़ा झटका लगा। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना पर गहरी शोक जताई।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें