ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर

Bihar News: बिहार में बाइक सवार तीन युवकों को सूमो ने उड़ाया, राहुल गांधी की रैली से लौटने के दौरान हादसा

Bihar News: कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में राहुल गांधी की रैली देखकर लौट रहे तीन बाइक सवार युवक टाटा सुमो की टक्कर से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार से बड़ी खबर आ रही है, जहां राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से लौटने के दौरान तीन युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीनों युवकों को तेज रफ्तार टाटा सूमो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 की है।


दरअसल, पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मरघिया निवासी तीन युवक मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद यूसुफ और मोहम्मद मलिक राहुल गांधी की रैली देखकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरसेला की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार टाटा सुमो ने सामने से टक्कर मार दी।


हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टाटा सुमो को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। 


ग्रामीणों का आरोप है कि गाड़ी चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने वाहन को ज़ब्त कर पोठिया थाना ले जाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता