ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

मोतिहारी में रफ्तार का कहर: बेगलाम ट्रक और ऑटो की सीधी भिड़ंत, युवक की घटनास्थल पर मौत, दो घायल

MOTIHARI: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी का है जहां एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी। इस घटना में ऑटो सवार एक युवक की घटना

मोतिहारी में रफ्तार का कहर: बेगलाम ट्रक और ऑटो की सीधी भिड़ंत, युवक की घटनास्थल पर मौत, दो घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी का है जहां एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी। इस घटना में ऑटो सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो लकड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई.सभी घायल को अरेराज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहूंच गए। घटना अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग पर गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढ़िया राय टोला के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मलाहि थाना क्षेत्र के ममरखा गांव निवासी 40 वर्षीय अंगद तिवारी टेंपू से अरेराज से बेतिया की ओर जा रहे थे, इसी बीच बेतिया के तरफ से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिसमे अंगद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


 जबकि टेंपू में सावर दो लकड़ी मालाहि थाना क्षेत्र के मझरिया गांव की 19 वर्षीय श्रीमूखी कुमारी और अरेराज के जनेरवा निवासी 13 वर्षीय मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई, दोनो घायल को स्थानीय लोग की मदद से पुलिस इलाज के अरेराज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना से नाराज हो कर ग्रामीणों के अरेराज बेतिया पथ को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया, जैसे ही सड़क जाम की सूचना अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार को लगी वैसे ही मौके पर पहूंच ग्रामीणों के समझा कर जाम ख़त्म कराया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि ट्रक और टेंपू के बीच टक्कर हो गई, जिसमे एक कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अरेराज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। दोनो की स्थिति ठीक है। ग्रामीणों को समझा का जाम ख़त्म करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।