ब्रेकिंग
चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..

राबड़ी देवी ने लगाया दरबार, वीडियो कॉल करके साहब को दिखाया, किन्नरों ने कहा.. लालू ही सीएम हैं

PATNA : राबड़ी आवास के बाहर आज सुबह गजब नजारा देखने को मिला. तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को आशीर्वाद देने किन्नर समाज के लोग पहुंच गये. वह राबड़ी आवास के बाहर ही बधाई गीत

राबड़ी देवी ने लगाया दरबार, वीडियो कॉल करके साहब को दिखाया, किन्नरों ने कहा.. लालू ही सीएम हैं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राबड़ी आवास के बाहर आज सुबह गजब नजारा देखने को मिला. तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को आशीर्वाद देने किन्नर समाज के लोग पहुंच गये. वह राबड़ी आवास के बाहर ही बधाई गीत गाने लगे और नाचने लगे. बाद में उन्हें राबड़ी आवास के अंदर भी बुलाया गया. किन्नरों ने बताया कि वह दो बजे रात से ही यहां पहुंची हैं, काफी देर तक घर के अंदर ना जाने पर वह काफी गुस्से में भी दिखे. लेकिन बाद में उन्हें अंदर बुला लिया गया.


फर्स्ट बिहार के पास राबड़ी आवास के घर के अंदर का भी वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर समुदाय के लोग सोहर गा रहे हैं और नाच रहे हैं, राबड़ी देवी बैठी हैं, और बहुत मग्न होकर किन्नरों का डांस देख रही हैं. साथ ही वीडियो कॉल कर लालू प्रसाद यादव को दिखा भी रही हैं. 


किन्नरों के साथ राबड़ी आवास के अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मी भी खूब नाच रहे हैं. किन्नरों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री लालू यादव के घर आई हैं. वह अब भी लालू को ही बिहार का मुख्यमंत्री मानती हैं. साथ ही उन्होंने राबड़ी देवी को मम्मी बोली हैं. हालांकि तेजस्वी और राजश्री यहां कहीं नहीं दिख रही हैं.


बता दें कि आज सुबह ही बड़ी संख्या में किन्नर और पंडित पुरोहित राबड़ी आवास पहुंचे. यह सभी तेजस्वी यादव को उनकी शादी की बधाई आये थे. बेतिया से आने वाले ये पंडित तेजस्वी और राजश्री को आशीर्वाद देने आये हैं.



मां कामख्या द्वार के पंडित ने कहा कि ये ब्राहमण का आशीर्वाद है कि अगले चुनाव में तेजस्वी मुख्यमंत्री बनें. माता रानी की कृपा से दोनों पति पत्नी सुखी रहें. लालू यादव की सेहत के लिए भी आशीर्वाद दिया.


बता दें कि तेजस्वी यादव ने भले ही दिल्ली में शादी कर ली हो, पर अब वह अपने सभी रिश्तेदारों, दोस्तों और विधायकों से मिल रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने कई विधायकों से मुलाकात की है. सभी विधयक उन्हें शुभकामना देने राबड़ी आवास पहुंचे थे. आम जन और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. 


टैग्स