ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

राजधानी में तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड की वैन ने युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में

राजधानी में तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड की वैन ने युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।  इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज इलाके में अशोक राजपथ पर तेज रफ्तार से जा रही अग्निशामक वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। इस घटना में बीच सड़क पर उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से गुस्साए स्थानीय लोग और परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। 


वहीं, सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगो को शांत कराने जुट गई। पुलिस ने मृतक की पहचान चमडोरिया  का रहने वाला 22 वर्षीय मो० मुस्तकिन के रूप में किया है।फिलहाल पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को मुआवजा का आश्वासन दे कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया और जाम को हटा और परिचालन को सामान्य कराया।