ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

प्यार छुपता नहीं छुपाने से..प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने पहुंचे बिहार पुलिस के जवान की ग्रामीणों ने करवाई शादी

MUNGER: कहते चाहे कितना भी प्रयास कर लो पर प्यार छुपता नहीं छुपाने से..ऐसा ही हुआ बिहार पुलिस के एक जवान के साथ..जो अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। तभी ग्रामीणों ने दोनों प्

प्यार छुपता नहीं छुपाने से..प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने पहुंचे बिहार पुलिस के जवान की ग्रामीणों ने करवाई शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: कहते चाहे कितना भी प्रयास कर लो पर प्यार छुपता नहीं छुपाने से..ऐसा ही हुआ बिहार पुलिस के एक जवान के साथ..जो अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। तभी ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी-युगल को पकड़ लिया। बिहार पुलिस के जवान की रजामंदी के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया फिर हवेली खड़गपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों प्रेमी-युगल की शादी करवाई गयी। गांव वाले इस विवाह के साक्षी बने। इस शादी से दोनों नवविवाहित जोड़े काफी खुश दिखें। 


बताया जाता है कि खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर ठुठी निवासी अनिल सिंह के पुत्र बिहार पुलिस का सिपाही शिवम कुमार का प्रेम-प्रसंग प्रसंडो गांव निवासी सदानंद राय की पुत्री निधि कुमारी से 6 महीने से चल रहा था। इस दौरान दोनों ने साथ में जीने मरने की कसमें भी खा ली और लोगों से नजर बचाकर दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलते रहे। इस क्रम में शुक्रवार को भी जब शिवम अपनी प्रेमिका निधि से मिलने प्रसंडो गांव आया तो ग्रामीणों ने दोनों जोड़े को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने सिपाही शिवम से पूछताछ की तब उसने बताया कि वो निधि से बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है और लड़की भी यही जवाब दिया।  


फिर क्या था दोनों की रजामंदी के बाद ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के परिवार वालों को बुलाया और खड़गपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी करवाई। इस आदर्श विवाह का पूरा गांव साक्षी बना। इस मामले में पूछे जाने पर पुलिस के जवान शिवम कुमार ने बताया कि वह समस्तीपुर में पोस्टेड है और प्रसंडो गांव में मेरे रिश्तेदार रहते हैं। वह अक्सर यहां आया करता था। इसी दौरान उसे निधि से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। 


शुक्रवार को निधि से  मिलने वो प्रसंडो गांव आया था निधि से बातचीत करते हुए ग्रामीणों ने देख लिया और पूछा कि तुम इससे शादी करोगे तब वो अपनी मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद निधि से मंदिर में उसने शादी रचाई। शिवम ने कहा कि इस शादी के लिए उस पर किसी ने दबाव नहीं दिया है बल्कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। इस विवाह से निधि और शिवम काफी खुश है। मंदिर में दोनों के परिजन और ग्रामीण मौजूद थे जिनसे नवविवाहित जोड़े ने आशीर्वाद लिया। जिसके बाद शिवम निधि को अपने घर ले गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें