ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

न्यायालय के आदेश के बाद सुगौली में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, छपरा बहास बाजार से हटाया गया अतिक्रमण; इलाके में हड़कंप

Bihar Police: मोतिहारी के सुगौली में न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. छपरा बहास बाजार क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद...

न्यायालय के आदेश के बाद सुगौली में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, छपरा बहास बाजार से हटाया गया अतिक्रमण; इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police: मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. न्यायालय के आदेश के बाद दक्षिणी छपरा बहास-सुगौली बायपास रोड स्थित छपरा बहास बाजार में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बनी रही.


बताया जा रहा है कि छपरा बहास बाजार क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर मामला न्यायालय में पहुंचा था. न्यायालय के निर्देश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. अंचल प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और कब्जे हटाए.


पूरी कार्रवाई अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी कुंदन कुमार और सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह की मौजूदगी में की गई. प्रशासनिक टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी मौजूद थे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.


जैसे ही बाजार क्षेत्र में बुलडोजर पहुंचा, आसपास के लोगों में हलचल मच गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई को देखने लगे. हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही.


अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए यह अभियान चलाया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन या सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.