ब्रेकिंग
मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपमोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

रक्सौल में बनेगा बिहार का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! नदी के ऊपर होगा रनवे, बोइंग विमान की होगी सीधी लैंडिंग, इतने दिनों में तैयार होगा प्रोजेक्ट

Bihar News: रक्सौल में बनने वाला नया एयरपोर्ट बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को नई पहचान दे सकता है। 3.4 किलोमीटर लंबे रनवे और बड़े बोइंग विमान की लैंडिंग की चर्चा के बीच यह प्रोजेक्ट अब तेजी पकड़ चुका है। आखिर इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत क्या होगी...

रक्सौल में बनेगा बिहार का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! नदी के ऊपर होगा रनवे, बोइंग विमान की होगी सीधी लैंडिंग, इतने दिनों में तैयार होगा प्रोजेक्ट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में अब देश का एक अत्याधुनिक और विशाल एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जिसे राज्य का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बताया जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से प्रक्रिया तेज कर दी है। टेंडर जारी होने के साथ ही निर्माण कार्य की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।


यह एयरपोर्ट अपनी अनोखी संरचना को लेकर देशभर में चर्चा में है, क्योंकि इसका रनवे नदी के ऊपर बनाया जाएगा। यह अपने आप में एक दुर्लभ और आधुनिक इंजीनियरिंग मॉडल माना जा रहा है। प्रस्तावित रनवे की लंबाई लगभग 3.4 किलोमीटर बताई जा रही है, जो पटना एयरपोर्ट के रनवे से भी बड़ा होगा। इस वजह से यहां बड़े विमान, खासकर बोइंग जैसे एयरक्राफ्ट की भी आसानी से लैंडिंग संभव हो सकेगी।


इस परियोजना को लेकर हाल ही में भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल  , स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार और  विशाल साह ने स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण की तैयारियों की समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान सांसद संजय जायसवाल ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।


जानकारी के अनुसार, इस एयरपोर्ट के विकास के लिए रनवे, टैक्सीवे और अन्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का भी टेंडर जारी किया गया है। इसका उद्देश्य इस परियोजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करना है।


सरकारी योजना के अनुसार, रक्सौल एयरपोर्ट का निर्माण अगले दो वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह एयरपोर्ट न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगा।


इस एयरपोर्ट के बनने से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इससे रोजगार और विकास के नए अवसर भी खुलने की उम्मीद है।