ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

SSB और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल बॉर्डर से लाई गई लाखों की चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी के जितना थाना क्षेत्र में SSB और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 2.695 किलोग्राम चरस बरामद की गई। नेपाल सीमा से तस्करी कर लाई गई मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: इंडो-नेपाल सीमा पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और SSB को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जितना थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी के दौरान नेपाल से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में चरस बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। 


बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अगरबा गांव निवासी मुन्ना कूमार अपने घर के पीछे बने भूसौली घर में चरस की बड़ी खेप छिपाकर रखा हुआ है और सुबह होते ही उसकी डिलीवरी करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर SSB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। 


संयुक्त टीम ने जब घर के पीछे भूसौली के पास तलाशी ली तो प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखी गई 2.695 किलोग्राम चरस जैसी मादक पदार्थ बरामद हुई। मौके से पुलिस ने मुन्ना कुमार (20 वर्ष), पिता गजेन्द्र प्रसाद यादव, निवासी अगरबा थाना जितना, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया। 


बताया जा रहा है कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के आधार पर कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।.पुलिस ने बरामद चरस को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टैग्स