ब्रेकिंग
इंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ ! पथ प्रमंडल मोतिहारी के 'कार्यपालक अभियंता' से लेकर AE -JE कटघरे में , 20 करोड़ का टेंडर...रात में ढलाई और दिन में दरारें, खबर के बाद काम रोका गया बिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदलाइंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ ! पथ प्रमंडल मोतिहारी के 'कार्यपालक अभियंता' से लेकर AE -JE कटघरे में , 20 करोड़ का टेंडर...रात में ढलाई और दिन में दरारें, खबर के बाद काम रोका गया बिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला

इंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ ! पथ प्रमंडल मोतिहारी के 'कार्यपालक अभियंता' से लेकर AE -JE कटघरे में , 20 करोड़ का टेंडर...रात में ढलाई और दिन में दरारें, खबर के बाद काम रोका गया

मोतिहारी के अरेराज में लगभग 20 करोड़ की लागत से हो रहे सड़क और नाला निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। नाला निर्माण में रातभर ढलाई के बाद सुबह दरारें पड़ने लगीं। मामला उजागर होने के बाद पथ प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता ने काम रोकने

Bihar News, Motihari Road Scam, Motihari Path Pramandal, Road Construction Bihar, Drain Construction Crack, Areraj Road Project, Path Nirman Vibhag Bihar, Bihar Corruption News, Motihari Engineer Negl
© Google
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: पथ प्रमंडल मोतिहारी में लगभग 20 करोड़ की लागत से हो रहे सड़क-नाला निर्माण कार्य में बड़े गड़बड़झाला के खुलासे के बाद दिखावे की कार्रवाई शुरू हुई है. 1ST Bihar/Jharkhand ने 21 मई को मामले का खुलासा किया तो जिम्मेदार अधिकारी बचने की जुगाड़ में जुट गए हैं. खबर के तुरंत बाद काम रोकने का आदेश जारी किया गया है. 

सवालों के घेरे में पथ प्रमंडल मोतिहारी के अभियंता 

सवाल यहीं से खड़ा हो रहा, आखिर जिम्मेदार अभियंता अब तक कहां थे...क्या कर रहे थे ? जुनियर इंजीनियर के बाद सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता की क्या जिम्मेदारी थी ? निरीक्षण कर काम देखने की जिम्मेदारी किसकी थी ? खबर के बाद काम रोक कर पथ प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता क्या साबित करना चाहते हैं ? अगर खबर सामने नहीं आती तब तो उसी तरह से काम की खानापूर्ति कर राशि की निकासी हो गई होती ? इन तमाम सवालों के जवाब पथ प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता और विभाग के अधिकारियों को देने होंगे. 

 20 करोड़ से हो रहा निर्माण कार्य

मोतिहारी में पथ निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता देख आप भौंचक रह जाएंगे। नाला निर्माण का गुणवत्ता इतना है कि रात में ढलाई और सुबह होते-होते दरारें. ऐसी दरार जो सुखाड़ के दौरान धान के खेतों में दिखाई पड़ती है. सरकार गुणवत्तापूर्ण कार्य का दवा तो करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ अलग ही बयां कर रही . मोतिहारी पथ प्रमंडल के अधीन अरेराज में आईटीआई से जनेरवा तक लगभग 20 करोड़ की राशि से हो रहे सड़क चौड़ीकरण व दोनो तरफ नाला निर्माण कार्य इतना घटिया किस्म का हो रहा कि रात में नाले की सतह की ढलाई हो रही है और सुबह होते- होते दरारें फट जा रही है। सुबह होने के बाद उसे रिपेयर किया जा रहा है। 

खबर के बाद कार्यपालक अभियंता ने काम रोकने का आदेश जारी किया

खबर सामने आने के बाद पथ प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता ने काम रोकने को लेकर संबंधित ठेकेदार को पत्र थमा दिया है. 21 मई के अपने पत्र में मोतिहारी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि मोतिहारी- तुरकौलिया- गोविंदगंज रोड में अरेराज बाजार भाग में नाला निर्माण में दरार आने की सूचना दी जा रही है, जो कहीं ना कहीं गुणवत्ता में ह्रास का प्रतीक है . ऐसे में निर्देश दिया जाता है कि नाला निर्माण कार्य शीघ्र बंद कर दें. निर्माण कार्य में प्रयुक्त की रही सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता का विश्लेषण कर आगे निर्माण कार्य जारी रखने के लिए निर्देशित किया जाएगा .

बता दें, 5 अक्टूबर 2025 को पथ निर्माण विभाग की विभागीय निविदा समिति की बैठक में अरेराज बाजार भाग के 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य की निविदा का वित्तीय बीड पर निर्णय लिया गया था . बैठक में तब के सचिव संदीप कुमार पुडकलकुट्टी के नेतृत्व में बनी कमेटी ने निर्णय लिया था . जिसमें पथ प्रमंडल मोतिहारी की अधीन इस सड़क के निर्माण के लिए 22.89 फीसदी नीचे यानि 19 करोड़ 50 लाख 43 हजार 181 रुपए में ठेकेदार बिकास कुमार को ठेका दिया गया था. यह कार्य 12 महीना में पूर्ण करना था. लेकिन काम शुरू होते ही खेल शुरू हो गया. नाला निर्माण की रात में ढलाई होती और दिन में ही नाला क्रेक कर जा रहा था.  




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता