ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने वालों पर बड़ा एक्शन, सिर मुंडवाकर गांव घुमाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Police: मोतिहारी में प्रेमी जोड़े के साथ हुई शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। आखिर क्या हुआ था और पुलिस ने क्या कार्रवाई की, जानिए....

प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने वालों पर बड़ा एक्शन, सिर मुंडवाकर गांव घुमाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने के मामले में खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. मीडिया में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंजरिया थाना क्षेत्र से इस घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


मामला बंजरिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक प्रेमी जोड़ा रात के समय आपस में मिलने पहुंचा था. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. आरोप है कि भीड़ ने पहले प्रेमी और प्रेमिका के साथ मारपीट की, फिर दोनों का सिर मुंडवा दिया. इसके बाद उनके गले में चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. इस दौरान दोनों को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया.


घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर प्रेमी जोड़े को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया. हालांकि उस समय तत्काल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.


मामले का वीडियो और खबर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. बंजरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी शुरू की और घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.