ब्रेकिंग
बिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? बिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ?

मोतिहारी में परीक्षा देकर निकला युवक, कॉलेज गेट पर घात लगाए हमलावर ने चाकू से गोदकर ले ली जान

Bihar News: मोतिहारी में परीक्षा देकर लौट रहे एक 25 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कोटवा थाना क्षेत्र के कॉलेज परिसर के बाहर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती तौर पर आपसी...

मोतिहारी में परीक्षा देकर निकला युवक, कॉलेज गेट पर घात लगाए हमलावर ने चाकू से गोदकर ले ली जान
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। कोटवा थाना क्षेत्र स्थित हाई स्कूल परिसर में बीए पार्ट-थ्री की परीक्षा देने आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।


मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव निवासी 25 वर्षीय रितेश यादव के रूप में हुई है। वह विद्या यादव का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रितेश बीए पार्ट-थ्री की परीक्षा देने कोटवा कॉलेज आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही वह कॉलेज परिसर से बाहर निकला, तभी पहले से घात लगाए हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी सरोज यादव ने अचानक रितेश पर हमला बोल दिया। वार इतना तेज था कि रितेश मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के समय कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग मौजूद थे, लेकिन हमलावर को पकड़ने के बजाय अधिकांश लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे।


घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम का माहौल बन गया।


परिजनों का कहना है कि रितेश का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस हत्या से परिवार पूरी तरह सदमे में है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है।


मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।