ब्रेकिंग
NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!

YouTube ट्यूटोरियल देखकर घर पर बना रहे थे देसी कट्टे... पुलिस ने मारा छापा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी में देसी कट्टे, अर्द्धनिर्मित हथियार और जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद हुए हैं। शुरुआती पूछताछ में हथियार बनाने...

YouTube ट्यूटोरियल देखकर घर पर बना रहे थे देसी कट्टे... पुलिस ने मारा छापा, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. दोनों अपने नए मकान में हथियार तैयार कर रहे थे. पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो देसी कट्टे, तीन अर्धनिर्मित कट्टे, कार्बाइन जैसा आधा बना हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पूछताछ में बेटे ने बताया कि उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार बनाना सीखा था. पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है.


मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की गंडक कॉलोनी का है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरेंद्र शर्मा और उसके पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को उनके नवनिर्मित मकान में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया. तलाशी में हथियारों के साथ उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी मिले हैं.


पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का खुलासा सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर हुआ. 25 अक्टूबर को तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को एक वीडियो मिला था. इसमें एक व्यक्ति विश्वकर्मा पूजा के दौरान हथियार के साथ पूजा करता दिखाई दे रहा था.


वीडियो की जांच के बाद उस व्यक्ति की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर घरबारी टोला निवासी हरेंद्र शर्मा के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और जांच करते हुए रघुनाथपुर की गंडक कॉलोनी स्थित उसके नए मकान तक पहुंच गई.


पुलिस ने मकान में छापेमारी के दौरान दो देसी कट्टे, तीन अर्धनिर्मित कट्टे और कार्बाइन जैसा आधा बना हथियार बरामद किया. इसके अलावा पांच जिंदा कारतूस, एक चाकू, लकड़ी के बेंट वाली दो हथौड़ियां, एक बड़ा प्लास, लोहे की कटर मशीन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए.


पूछताछ के दौरान प्रिंस कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार बनाने का तरीका सीखा था. इसके बाद वह हथियार तैयार कर उन्हें बेचने की तैयारी में था. इसी बीच पुलिस की छापेमारी में पिता-पुत्र पकड़े गए.


पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन और आरोपितों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पिता-पुत्र कब से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे और तैयार हथियारों की सप्लाई किन लोगों को की जानी थी.