ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

बकाया वेतन की फरियाद लेकर DEO कार्यालय पहुंचे शिक्षिका के पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: मोतिहारी के डीईओ कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और समय पर मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संभालने में जुटी...

बकाया वेतन की फरियाद लेकर DEO कार्यालय पहुंचे शिक्षिका के पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को कार्यालय की सीढ़ियों के नीचे रखकर जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया.


मृतक की पहचान हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, गायघाट में कार्यरत शिक्षिका रश्मि स्वराज के पति 50 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के लंबित बकाया वेतन के भुगतान से जुड़े मामले को लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे थे.


मृतक की पत्नी रश्मि स्वराज ने बताया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2021 में हुई थी, लेकिन चार वर्षों तक उन्हें वेतन नहीं मिला. पिछले एक वर्ष से नियमित वेतन मिलने लगा है, लेकिन पूर्व का बकाया भुगतान अब भी लंबित है. इसी मामले को लेकर उनके पति लगातार डीईओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे और शनिवार को भी दोनों इसी सिलसिले में कार्यालय पहुंचे थे.


रश्मि स्वराज के अनुसार, उन्होंने अपने पति को कार्यालय परिसर में बैठाया और खुद कार्यालय के अंदर चली गईं. इसी दौरान अरविंद कुमार को अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की.


परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद तत्काल एम्बुलेंस की मांग की गई, लेकिन समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई. उनका कहना है कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो संभव है कि अरविंद कुमार की जान बचाई जा सकती थी. इस लापरवाही को लेकर परिजनों में भारी नाराजगी है.


घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को डीईओ कार्यालय परिसर में रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और लंबित बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की.


मामले पर डीईओ राजन गिरी ने बताया कि अरविंद कुमार अपनी पत्नी के साथ कार्यालय आए थे. इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ. उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से संबंधित शिक्षिका का वेतन दिया जा रहा है. हालांकि पूर्व के बकाया भुगतान की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने पर नियमानुसार बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.


घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया.