ब्रेकिंग
पिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Bihar News: मोतिहारी में देह व्यापार का भंडाफोड़: QR कोड से चलता था पूरा खेल, झोपड़ी बनी थी अवैध अड्डा

Crime News: मोतिहारी में एक झोपड़ी से चल रहा था ऐसा खेल, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई… सब कुछ इतने सुनियोजित तरीके से हो रहा था कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी। लेकिन एक सूचना ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया—आखिर कैसे चल रहा था ये नेटवर्क?

Bihar News: मोतिहारी में देह व्यापार का भंडाफोड़: QR कोड से चलता था पूरा खेल, झोपड़ी बनी थी अवैध अड्डा
Ramakant kumar
3 मिनट

Crime News: बिहार के मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अवैध देह व्यापार नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह अड्डा बेहद गुपचुप तरीके से चीनी मिल के पास रेलवे लाइन से सटी एक झोपड़ी में संचालित किया जा रहा था, जहां आधुनिक तकनीक के जरिए पूरे धंधे को अंजाम दिया जा रहा था।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने जब छापेमारी की, तो मौके से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले, जिन्होंने इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलकर रख दीं।


जांच में सामने आया कि गिरोह की एक महिला मोबाइल फोन के जरिए पूरे नेटवर्क को संचालित कर रही थी। वह क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राहकों से पैसे मंगवाती थी। भुगतान होने के बाद ग्राहकों से फोन पर बातचीत कर डील तय की जाती थी और फिर उन्हें सीधे इस झोपड़ी तक बुलाया जाता था। यानी पूरा कारोबार डिजिटल तरीके से चलाया जा रहा था, ताकि किसी को शक न हो।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए, जो इस अवैध गतिविधि की पुष्टि करते हैं। इसके अलावा कुल पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इन मोबाइलों की तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।


पुलिस को शक है कि यह सिर्फ एक छोटा अड्डा नहीं, बल्कि एक बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो लंबे समय से इस इलाके में सक्रिय था। इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना जताई जा रही है।


छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे गैरकानूनी धंधों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


(मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट)