ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर धारदार हथियार के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है। मामले में डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम...

सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर आसपास के गांवों में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान मनी छपरा वार्ड संख्या-1 निवासी 30 वर्षीय राजेश चौधरी, पिता स्वर्गीय पुकार चौधरी के रूप में हुई है. युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका से मामले की जांच कर रही है.


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मनी छपरा वार्ड संख्या-1 में सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी. शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी. कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए.


घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना को लेकर गांव में भी लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई.


सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. प्रारंभिक जांच के दौरान युवक के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं.


सिर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका से जांच को आगे बढ़ा रही है. हालांकि, युवक की मौत किस परिस्थिति में हुई और घटना के पीछे क्या वजह है, इसकी स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की. ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया.


दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की हत्या घटनास्थल पर ही की गई या फिर कहीं और वारदात को अंजाम देने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया.


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण और चोटों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है.