ब्रेकिंग
Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी

चेन स्नैचर गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार: महायज्ञ मेले में महिलाओं के गले से उड़ाए थे जेवर, मंगलसूत्र समेत कई आभूषण बरामद

Bihar Crime News: मोतिहारी में महायज्ञ मेले के दौरान चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की...

चेन स्नैचर गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार: महायज्ञ मेले में महिलाओं के गले से उड़ाए थे जेवर, मंगलसूत्र समेत कई आभूषण बरामद
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले एक महिला गैंग का बड़ा खुलासा किया है. पिपरा थाना क्षेत्र के सागर गांव में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र उड़ाने वाले गिरोह की 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चेन स्नैचिंग की तीन वारदातों से जुड़े आभूषण भी बरामद किए हैं.


जानकारी के अनुसार, सागर गांव में इन दिनों लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं. मेले में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला गैंग लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.


इसी दौरान मेले में आई एक महिला श्रद्धालु के गले से एक आरोपी महिला ने चेन खींच ली और भागने लगी. पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी.


सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़ी गई महिला से पूछताछ शुरू की. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह उत्तर प्रदेश से आए एक महिला चेन स्नैचर गैंग की सदस्य है. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग की अन्य महिलाओं की तलाश शुरू की और कुल 9 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से चेन स्नैचिंग की घटनाओं से जुड़े तीन आभूषण, जिनमें मंगलसूत्र जैसे जेवर शामिल हैं, बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह ने मेले में कई महिलाओं को निशाना बनाया था.