ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मैट्रिक परीक्षा में सेंटर पर लाठीचार्ज, स्टूडेंट बोला- अंदर जाने दीजिये, नहीं तो गोली मार देंगे सर

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से मैट्रिक की परीक्षा में बवाल मच गया है. पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर लाठीचार्ज किया है. छात्रों के ऊपर लाठियां बरसाई गई ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से मैट्रिक की परीक्षा में बवाल मच गया है. पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर लाठीचार्ज किया है. छात्रों के ऊपर लाठियां बरसाई गई हैं. कुछ छात्रों को चोट लगी है. आरोप है कि परीक्षार्थियों ने टीचर को गोली मारने की धमकी दी है. जिसके बाद मामला इतना बढ़ा है. मौके पर पुलिसकर्मी मुजूद हैं. 


घटना पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी की है. जहां .मैट्रिक परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रभावती गुप्ता परीक्षा केंद्र पर हुआ हंगामा हुआ है. देर से पहुंचे परीक्षार्थियों के परिजनों ने हंगामा किया था. शिक्षकों का आरोप है कि देर से आये कुछ छात्रों ने अंदर प्रवेश नहीं करने देने पर गोली मारने की धमकी दी है.




घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम के साथ भारी संख्या में पुलिसबल परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. पुलिस ने हुड़दंगियों को परीक्षा केंद्र से खदेड़ा. बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट को भी धमकी मिली है. हालांकि एसडीएम ने इस बात से इंकार किया है. लेकिन इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया है. उसमें पुलिसवाले छात्रों को लाठी से पीटते और शिक्षक एसडीएम से गोली मारने की धमकी देने की शिकायत भी करते नजर आ रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता