ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 11 लाख की भारतीय-नेपाली करेंसी जब्त, हिरासत में 2 संदिग्ध

मोतिहारी में SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इंडो-नेपाल बॉर्डर से करीब 11 लाख रुपये की भारतीय और नेपाली करेंसी जब्त की गई। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस और SSB ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद की गई, जिससे सीमा पार चल रहे अवैध नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। 


 मोतिहारी में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉडर पर अवैध करेंसी रैकेट के खिलाफ लगातार सख्ती जारी है। इसी क्रम में जितना थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय मुद्रा जब्त की है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगरवा स्थित जियालाल चेक पोस्ट के रास्ते दो व्यक्ति नेपाल से भारत में अवैध रूप से करेंसी लेकर प्रवेश कर रहे हैं।


 सूचना मिलते ही SSB टीम और जितना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर दी। कार्रवाई के दौरान दोनों संदिग्धों को नेपाल की ओर से आते हुए पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर पहले व्यक्ति नरेश कुमार गुप्ता पिता- गजेंद्र गुप्ता, निवासी- शिकारगंज, थाना- शिकारगंज, जिला- पूर्वी चंपारण के बैग से 9,63,650 रुपये नेपाली करेंसी और 71,410 रुपये भारतीय करेंसी बरामद किए गए। वहीं दूसरे व्यक्ति जयलाल राम,पिता- रामदेव राम, निवासी- गालोंपटी, थाना- कलैया, जिला- बारा, नेपाल के पास से 1,10,000 रुपये नेपाली करेंसी बरामद की गई। 


बरामद राशि को पुलिस ने जब्त कर लिया है और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह करेंसी किसी बड़े रैकेट का हिस्सा है या नहीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।