ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ईंट-भट्ठे के पास ले गया युवक, जबरन किया गलत काम; पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की

नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ईंट-भट्ठे के पास ले गया युवक, जबरन किया गलत काम; पुलिस ने दबोचा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


जानकारी के अनुसार, यह मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा पाठक टोला गांव का है. आरोप है कि राजू सहनी नामक युवक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ईंट-भट्ठे के पास सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ कथित दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची, जिसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी मिली.


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापेमारी की और आरोपी राजू सहनी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और उसका बयान भी दर्ज किया है.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.