ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

पूर्वी चंपारण में गैस की किल्लत, सिलेंडर के लिए मची अफरातफरी

पूर्वी चंपारण के बनकटवा क्षेत्र में रसोई गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। गैस ट्रक पहुंचते ही सिलेंडर लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई।

बिहार न्यूज
कई लोगों को नहीं मिला गैस सिलेंडर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। बनकटवा प्रखंड के बिजबनी गांव स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर की कमी को लेकर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।


जैसे ही गैस से भरा ट्रक गोदाम पर पहुंचा, सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “पहले हम, पहले हम” की होड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कई उपभोक्ता बिना लाइन के ही सिलेंडर लेने के लिए आगे बढ़ने लगे, जिससे स्थिति और अव्यवस्थित हो गई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से गैस की आपूर्ति प्रभावित है, जिसके कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा स्थिति सामान्य होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।


गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गोदाम पर ही लाइन लगाकर सिलेंडर लेने की कोशिश की, लेकिन सीमित संख्या में सिलेंडर होने के कारण सभी को गैस नहीं मिल सका। इस स्थिति ने लोगों की परेशानी और बढ़ा कर रख दी है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स