ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी

नेपाल बॉर्डर पर उर्वरक माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 हजार बोरी खाद जब्त, नकली DAP फैक्ट्री का भंडाफोड़

Bihar News: नेपाल सीमा से सटे बिहार के पूर्वी चंपारण में उर्वरक की कालाबाजारी और नकली खाद बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में खाद जब्त कर कई लोगों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. आखिर कैसे...

नेपाल बॉर्डर पर उर्वरक माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 हजार बोरी खाद जब्त, नकली DAP फैक्ट्री का भंडाफोड़
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में नेपाल सीमा से सटे बनकटवा प्रखंड में उर्वरक की कालाबाजारी और नकली डीएपी खाद बनाने वाले गिरोह के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसबी, स्थानीय पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 2 हजार बोरी खाद जब्त की है. कार्रवाई के दौरान नकली डीएपी तैयार करने वाले एक नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है. इस मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की रात एसएसबी की 71वीं बटालियन, स्थानीय पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़हरवा, रेगनिया, आठमोहन और बीजबनी गांव में एक साथ छापेमारी की. जांच के दौरान तस्करी के लिए रखी गई करीब 2000 बोरी उर्वरक बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया.


प्रशासन ने इस मामले में जावेद अंसारी, विश्वनाथ राय, सिकंदर राय, सिखु राय और सुधीर राय के खिलाफ उर्वरक की कालाबाजारी के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.


छापेमारी के दौरान अगरवा गांव में नकली डीएपी खाद बनाने का भी बड़ा खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि प्रमोद राय और मदन राय नकली डीएपी तैयार करने का काम कर रहे थे. मौके से नकली खाद बनाने से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है.


जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से लगे इलाकों में उर्वरक की कालाबाजारी और तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य किसानों को समय पर सही गुणवत्ता की खाद उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है.


उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बनकटवा, आदापुर, छौड़ादानों और घोड़ासहन प्रखंड के कई खाद दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.