ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

20 घंटे तक गांव में आतंक मचाता रहा तेंदुआ, ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोशी के बाद आया कैद में

BAGAHA: बाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भाग कर गांव में घुसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद करने में कामयाबी पा ली है। 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खूंखार तेंदुए को वन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BAGAHA: बाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भाग कर गांव में घुसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद करने में कामयाबी पा ली है। 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खूंखार तेंदुए को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में किया। तेंदुए को ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश करने के बाद पिंजरे में डाल दिया गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


बताया जा रहा है कि तेंदुआ बाल्मिकी टाइगर रिजर्व के जंगल से भटक कर गांव में पहुंच गया था और आतंक मचा रहा था। तेंदुए के गांव में घुसने से लोग दहशत में थे। देर रात तेंदुआ गांव में घुसा था। तेंदुए की गांव में घुसने का खबर के बाद हड़कंप मच गया। गांववालों ने वन विभाग को इसकी खबर दी। आज सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जो दोपहर बाद तक चलता रहा।


12 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद वन विभाग की टीम ने आखिरकार अपने कब्जे में कर लिया। ट्रैंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर उसे पिंजरे में कैद कर लिया गया। इस दौरान तेंदुआ पूरे गांव में तांडव मचाता रहा। पूरे दिन गांववालों की सांसे थमी रही। तेंदुआ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।