ब्रेकिंग
मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बिहार में एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, दोस्तों के साथ दिल्ली से लौट रहा था युवक

Bihar News: सासाराम के शिवसागर रेलवे स्टेशन के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गिरकर झारखंड के मजदूर रेल यात्री की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शौच के लिए जाते समय यह हादसा हुआ है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में शिवसागर रेलवे स्टेशन के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोगरा गांव निवासी बंदी खड़िया के रूप में हुई है, जो सावन खड़िया का पुत्र था।


बताया जा रहा है कि मृतक अपने साथियों के साथ दिल्ली से लौट रहा था। सहयात्रियों के अनुसार, यात्रा के दौरान वह शौच के लिए ट्रेन के बाथरूम की ओर गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इस पर सहयात्रियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


इसके बाद सहयात्री डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर उतरे और रेलवे सुरक्षा बल को घटना की सूचना दी। इसी बीच जानकारी मिली कि शिवसागर थाना क्षेत्र के पास रेलवे पटरी पर एक यात्री गिरा हुआ मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल आरपीएफ द्वारा सासाराम सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता