ब्रेकिंग
‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो

बिहार में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: पूर्णिया के जलालगढ़ के गेहंवा गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चियां गड्ढे में डूब गईं। फूल तोड़ने गईं ये बच्चियां वापस नहीं लौटीं, बाद में उनका शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड स्थित अहिलगांव पंचायत के गेहंवा वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के पास बने एक गहरे गड्ढे में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां फूल तोड़ने के लिए घर के बगल में गए गड्ढे की ओर गई थीं। इसी दौरान वे पानी भरे गड्ढे में फिसलकर डूब गईं। जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद उसी गड्ढे से तीनों बच्चियों के शव बरामद हुए। हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।


मृत बच्चियों की पहचान तमन्ना बानो (8 वर्ष) और साहिका परवीन (12 वर्ष), पिता हाफिज शमीम, तथा उनकी चचेरी बहन साजिदा खातून (10 वर्ष), पिता मोईन के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह गड्ढा मिट्टी की कटाई के कारण बना था, जिसकी गहराई का अंदाजा बच्चियों को नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता