ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

नशे के खिलाफ पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पूर्णिया पुलिस ने बायसी और चंपानगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी और सूखे नशे के कारोबार से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

bihar
सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बायसी और चंपानगर थाना क्षेत्र में की गई।


पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल से एक ब्रेजा कार में 26 कार्टून शराब लादकर मधेपुरा ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर बायसी थाना पुलिस ने दालकोला चेक पोस्ट के पास वाहन को रोककर जांच की, जहां से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, सूखे नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत चंपानगर थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, ये सभी आरोपी पहले भी सूखे नशे के कारोबार में जेल जा चुके हैं। जेल से रिहा होने के बाद से ही पुलिस इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूर्णिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।