ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

Bihar News: बिहार से साउथ इंडिया के लिए इस दिन से फ्लाइट की शुरुआत, जान लें पूरी डिटेल

Bihar News: बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा के विस्तार का इंतजार कर रहे सीमांचलवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। छठ पर्व से पहले उन्हें “डबल तोहफा” मिला है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा के विस्तार का इंतजार कर रहे सीमांचलवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। छठ पर्व से पहले उन्हें “डबल तोहफा” मिला है। दिल्ली के बाद अब पूर्णिया से हैदराबाद के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत 26 अक्टूबर से होने जा रही है। इस दिन खरना व्रत भी है, ऐसे में यह दिन सीमांचल के लिए विशेष महत्व रखेगा। इंडिगो एयरलाइंस की एयरबस अब प्रतिदिन पूर्णिया से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी।


एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, हैदराबाद से फ्लाइट दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरेगी और 02:25 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। इसके बाद पूर्णिया से यह विमान दोपहर 3:25 बजे रवाना होकर शाम 5:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगा। टिकट की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और यात्रियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर डी.पी. गुप्ता ने पहले ही कहा था कि अक्टूबर से दिल्ली और हैदराबाद के लिए नियमित हवाई सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।


दिल्ली के बाद हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू होना न सिर्फ पूर्णिया बल्कि पूरे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सेवा से क्षेत्र की साउथ इंडिया से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। छठ जैसे पावन पर्व पर जब हजारों लोग अपने घर लौटते हैं, यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद सहायक साबित होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्णिया एयरपोर्ट की दीवारों पर छठ पूजा की झलकियां उकेरी गई हैं, जिससे स्थानीय संस्कृति का संदेश यात्रियों तक पहुंचाया जा सके।


किराए के लिहाज से भी यह सेवा बेहद किफायती है। जहां बागडोगरा से हैदराबाद जाने का किराया 8 से 10 हजार रुपये तक है, वहीं पूर्णिया से हैदराबाद का किराया मात्र 4000 रुपये से भी कम रखा गया है। इससे यात्रियों को न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें बागडोगरा तक का अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करने से भी मुक्ति मिलेगी।


याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद 17 सितंबर से कोलकाता और 18 सितंबर से अहमदाबाद के लिए नियमित उड़ानें शुरू की गईं। अब 15 अक्टूबर से स्टार एयर द्वारा पूर्णिया–अहमदाबाद–कोलकाता के बीच दैनिक हवाई सेवा भी प्रारंभ की जा रही है। एयरपोर्ट खुलने के पहले पखवाड़े में हजारों यात्रियों ने सफर किया है, जिससे यह स्पष्ट है कि इस क्षेत्र से हवाई यात्रा की मांग कितनी अधिक है।


हैदराबाद और दिल्ली की उड़ानों के शुरू होने से पूर्णिया अब उत्तर और दक्षिण भारत, दोनों दिशाओं से सीधा जुड़ जाएगा। यह न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। सीमांचल के लिए यह छठ पर्व वाकई यादगार बन गया है, क्योंकि अब आसमान भी उसके और करीब आ गया है।