ब्रेकिंग
Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी

खुद को DTO बताकर ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस को सौंपने से पहले लोगों ने की जमकर पिटाई

पूर्णिया के भूटाहा मोड़ पर खुद को डीटीओ और डीटीओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर ट्रैक्टर चालकों से कथित अवैध वसूली करने वाले युवक को चालकों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बिहार न्यूज
फर्जी डीटीओ की पिटाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया जिले के केनगर और मधुबनी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित भूटाहा मोड़ के पास खुद को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बताकर ट्रैक्टर चालकों से कथित रूप से अवैध वसूली करने वाले एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी की पहचान सोनू कुमार, पिता- सीताराम प्रसाद के रूप में हुई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सोनू कुमार पिछले कई दिनों से कभी खुद को डीटीओ तो कभी डीटीओ कार्यालय का स्टाफ बताकर ट्रैक्टर और अन्य वाहन चालकों से कथित रूप से पैसे वसूल रहा था। गुरुवार को भी वह इसी तरह वाहन चालकों से रुपये की मांग कर रहा था।


इस दौरान करीब दो दर्जन ट्रैक्टर चालकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। आरोपी इसी का फायदा उठाकर खुद को डीटीओ या परिवहन विभाग का कर्मचारी बताता था, वाहन चालकों को कार्रवाई का डर दिखाता था और उनसे कथित रूप से अवैध वसूली करता था।


फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच के बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अवैध वसूली के इस कथित नेटवर्क में वह अकेला शामिल था या उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए थे।

टैग्स