ब्रेकिंग
Bihar News : सम्राट चौधरी ने गन्ना किसानों को दिया बड़ा तोहफा, गांव-गांव पहुंचेगा गन्ना विकास रथ✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Bihar News : सम्राट चौधरी ने गन्ना किसानों को दिया बड़ा तोहफा, गांव-गांव पहुंचेगा गन्ना विकास रथ✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत

पूर्णिया: बार-बालाओं के डांस में अश्लीलता का विरोध करने पर बवाल, 3 लोग घायल, पार्षद पति पर गंभीर आरोप

घायलों में वार्ड संख्या एक की पार्षद प्रीति कुमारी के पति मुन्ना यादव, वार्ड संख्या दस की पार्षद राधा देवी का पुत्र पप्पू कुमार साह एवं गल्ला व्यवसायी सुनील मंडल शामिल हैं।

Bihar
पुलिस से कार्रवाई की मांग
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के भवानीपुर नगर पंचायत में देर रात बेटे के जन्मदिन पर बार-बालाओं का डांस हुआ। इस दौरान अश्लीलता का विरोध करने पर जमकर बवाल हुआ। वार्ड संख्या 6 की पार्षद सिम्पू कुमारी के पति अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू और उनके साथियों ने मिलकर तीन लोगों पर हमला कर दिया।


घायलों में वार्ड संख्या एक की पार्षद प्रीति कुमारी के पति मुन्ना यादव, वार्ड संख्या दस की पार्षद राधा देवी का पुत्र पप्पू कुमार साह एवं गल्ला व्यवसायी सुनील मंडल शामिल हैं। सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी भवानीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर किया गया।


घायल पप्पू ने बताया कि अभिषेक आनंद ने अपने बेटे के बर्थडे पर बुधवार की रात अपने घर पर बार डांसरों को बुलाकर नाच का आयोजन किया था। नर्तकियों के डांस के दौरान अश्लील गाने बज रहे थे, जिसका पप्पू ने विरोध किया। तब अभिषेक आनंद अपने भाइयों कुंदन और अंकित के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इसी बीच मुन्ना यादव और सुनील मंडल जब बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया।


पीड़ित पप्पू कुमार ने कहा कि हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है और कई टांके लगे हैं। वहीं,सुनील मंडल को अधिक चोटें आईं और मुन्ना यादव को हल्की चोट लगी है। बार-बालाओं का नाच देखने आए लोगों ने किसी तरह तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया।


घायल पप्पू कुमार के आवेदन पर भवानीपुर थाना में अभिषेक आनंद, कुंदन कुमार, अंकित कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इधर, धमदाहा एसडीएम अनुपम ने कहा कि बिना अनुमति बार बालाओं का नाच करवाना और उसमें अश्लीलता फैलाना कानूनन अपराध है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।