ब्रेकिंग
UCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंग

Purnea News: पूर्णिया के सरकारी अस्पताल में नहीं मिला बेड, महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, नर्स पर पैसे मांगने का आरोप

Purnea News: पूर्णिया के बनमनखी अस्पताल में प्रसव पीड़िता को बेड नहीं मिला, फर्श पर दिया बच्चे को जन्म। नर्स पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर।

Purnea News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Purnea News: सरकार की तमाम कोशिशों और योजनाओं के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली रुकने का नाम नहीं ले रही है। पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल से स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का एक शर्मनाक मामला सामने आया है।


बताया जा रहा है कि सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती बालू टोल निवासी रेखा देवी अपनी बहू को डिलीवरी के लिए बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची थीं। लेकिन वहां मौजूद नर्स ने बेड देने के बदले पैसे की मांग की। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो नर्स ने कथित तौर पर रेखा देवी को चप्पल से मारने की धमकी दी और इसके बाद भी प्रसव पीड़िता को बेड नहीं दिया गया।


बेड न मिलने की वजह से मजबूरन महिला को अस्पताल के फर्श पर ही छोड़ दिया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। यह सब तब हुआ जब अस्पताल में कुल 50 बेड उपलब्ध हैं, बावजूद इसके मरीजों की कोई सुनवाई नहीं हो रही।


यह मामला उस क्षेत्र का है जहां लगातार पांच बार भाजपा के विधायक विजयी होते रहे हैं, इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और कर्मियों की मनमानी पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना ने न केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि मरीजों और परिजनों के बीच सरकारी अस्पतालों पर से भरोसा उठने की स्थिति भी पैदा कर दी है।

रिपोर्ट- बिट्टू कुमार, बनमनखी, पूर्णिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता