ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

माइंडक्राफ्ट–2026 में विद्या विहार का शानदार प्रदर्शन, सबल बने ‘बेस्ट क्विज़र’; राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने हासिल किया चौथा स्थान

पूर्णिया के विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल के छात्रों ने माइंडक्राफ्ट–2026 अंतरविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में छात्र सबल को सर्वश्रेष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतिभागी का सम्मान मिला, जबक

माइंडक्राफ्ट–2026 में विद्या विहार का शानदार प्रदर्शन, सबल बने ‘बेस्ट क्विज़र’; राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने हासिल किया चौथा स्थान
Ramakant kumar
3 मिनट

Vidya Vihar Residential School News: विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया के विद्यार्थियों ने सिलिगुड़ी में आयोजित माइंडक्राफ्ट–2026 (द्वितीय संस्करण) अंतरविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ-साथ पूर्णिया और बिहार का नाम भी रोशन किया। देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों के बीच विद्यालय की टीम ने अपनी प्रतिभा, सामान्य ज्ञान और बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।


इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र सबल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, असाधारण सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और प्रभावशाली उत्तरों के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतिभागी (Best Quizzer)’ के प्रतिष्ठित व्यक्तिगत सम्मान से नवाजा गया। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बन गई।


प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों की लगभग 75 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल की ओर से सबल और दर्शील ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। दोनों विद्यार्थियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड तक अपनी टीम को दूसरे स्थान पर बनाए रखा। अंतिम चरण में बेहद कम अंकों के अंतर से पदक से चूकने के बावजूद टीम ने चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।


विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासित तैयारी और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। प्रतियोगिता के दौरान टीम का मार्गदर्शन करने वाले टीम मैनेजर आशिष झा के योगदान की भी विशेष सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उनकी रणनीति और प्रेरणा ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को लगातार मजबूत बनाए रखा।


इस उपलब्धि पर विद्यालय के सचिव, निदेशक, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सबल, दर्शील और टीम मैनेजर आशिष झा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय ने विश्वास जताया कि दोनों विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर विद्यालय, पूर्णिया और बिहार का गौरव बढ़ाते रहेंगे।