ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

पदभार संभालते ही एक्शन में आए SSP शौर्य सुमन, पहले ही दिन 21 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका

Bihar Police News: पूर्णिया के नए SSP डॉ. शौर्य सुमन ने पदभार संभालते ही सख्त कार्रवाई करते हुए 21 पुलिसकर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी। इन पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप हैं। इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Bihar Police News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: पूर्णिया में एसएसपी का पदभार ग्रहण करते ही आईपीएस डॉ शौर्य सुमन अपने कड़े तेवर में नजर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने जिले में क्राइम कंट्रोल करने की बात कही थी लेकिन सबसे पहली कार्रवाई पुलिसकर्मियों के विरुद्ध ही कर दी। 


एसएसपी शौर्य सुमन ने पदभार करने के बाद पहले ही दिन जिले के 21 पुलिसकर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी। बताया जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों में सिपाही से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं, जिनके विरुद्ध कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोप है।


जानकारी के अनुसार कार्यालय में एसएसपी रहने के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले 21 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने कार्रवाई की है। एसएसपी के इस रौद्र से अब जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एकसाथ 21 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 


एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के कार्यालय में मौजूद रहने के बावजूद कार्यालय छोड़ना अनुशासनहीनता का परिचय है और यह पुलिस की छवि को भी खराब करता है जिस वजह से सभी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।


बता दें कि जिले में पहले भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि पुलिस अपराध, अपराधी और अन्य मामलों में कार्रवाई तो जरूर करती है बावजूद इसके कई तरह के सवाल उठ रहे थे। अब एसएसपी डॉ शौर्य सुमन के इस कदम के बाद आमलोग मानने लगे हैं कि शायद पुलिसिया व्यवस्था में कुछ सुधार आएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता