ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

आय से अधिक संपत्ति मामले में शिवहर के DDC बृजेश कुमार सस्पेंड, पत्नी के नाम करोड़ों की संपत्ति उजागर

शिवहर के डीडीसी बृजेश कुमार को आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित कर दिया गया है। जांच में पत्नी के नाम करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।

बिहार न्यूज
प्रशासनिक महकमें में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडीसी बृजेश कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। जांच में उनकी पत्नी के नाम करोड़ों की संपत्ति मिलने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 


बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और शिवहर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर तैनात बृजेश कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। सरकारी आदेश के बाद जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने एडीएम सह डीएसओ मेधावी को डीडीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। 


शनिवार शाम मेधावी ने पदभार ग्रहण कर लिया। छापेमारी के करीब 40 दिन बाद यह कार्रवाई की गई है।गौरतलब है कि 24 मार्च को विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बृजेश कुमार के पटना स्थित आवास, सीतामढ़ी स्थित ससुराल, पश्चिमी चंपारण स्थित पैतृक घर और शिवहर के सरकारी आवास पर एक साथ छापेमारी की थी।


इस कार्रवाई में टीम को 2.26 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले थे। जांच में सामने आया कि यह संपत्ति उनकी पत्नी गीतांजलि कुमारी के नाम पर अर्जित की गई थी, जो गृहिणी हैं। दानापुर में उनके नाम पर चार अलग-अलग जगहों पर संपत्ति पाई गई।


जांच के दौरान कुल 4.11 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ, जिसमें पहले से दर्ज 1.84 करोड़ रुपये का मामला भी शामिल है। करीब आठ घंटे तक चली छापेमारी में अधिकारियों को बैंक पासबुक, निवेश से जुड़े कागजात, नकदी और आभूषण भी बरामद हुए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


टैग्स