ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

राजस्व कर्मचारी का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल, इस काम के बदले ले रहे थे लाखो रुपए

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया में विजय मोहनपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी ज्ञान कुमार का घूस लेते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन की जमाबंदी के

राजस्व कर्मचारी का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल, इस काम के बदले ले रहे थे लाखो रुपए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया में विजय मोहनपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी ज्ञान कुमार का घूस लेते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन की जमाबंदी के लिए ज्ञान कुमार ने घूस के तौर पर किसी व्यक्ति से रुपये ले रहा था। उसके बाद नोटों की गिनती भी कर रहा था। उसी दौरान इसका वीडियो बना लिया गया और अब इसे तेजी से वायरल किया जा रहा है। 


दरअसल, शहर के रूपौली अंचल के विजय मोहनपुर राजस्व कर्मचारी ज्ञान कुमार का जमाबंदी के नाम पर रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ है। राजस्व कर्मचारी ज्ञान का यह वीडियो वायरल कई दिनों पहले का लग रहा है। क्योंकि वह गर्म कपड़ा भी पहने हुए है. जबकि दूसरा वीडियो हाफ शर्ट और सिर पर रूमाल बंधे हुए एक कार पर रुपये लेनदेन करते हुए है।  इस वीडियो के बैकग्राउंड में मिडिल स्कूल रूपौली दिख रहा है। 


इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि रुपये देने वाला शख्श कह रहा है कि बैंक में काम नहीं हुआ है। इसलिए पूरा रुपया नहीं दे रहा है। सबसे पहले कर्मचारी को पांच सौ रुपये का 48 नोट और 16 हजार और देता है। तब जाकर वह कहता है कि अब 50 हजार रुपया हो गया और अब 40 हजार रुपये और देना है।  वह व्यक्ति बोलता है कि, अब आप काम कर दीजिए उसके बाद बाकी रुपये दे देंगे। राजस्व कर्मचारी रुपया लेकर कार में हिसाब करता है। हालांकि इस वीडियो में काम कराने के एवज में रुपये देने वाला शख्श का फोटो नहीं आ रहा है। सिर्फ उसकी आवाज सही तरीके से मिल रहा है। जिससे उसका पहचान नहीं हो रहा है। जबकि दूसरे वीडियो में दो हजार लेने की बात सामने आ रही है। 


इधर, इस घटना को लेकर ज्ञान कुमार से जानकारी लो गयी तो उसने बताया कि यह वीडियो पुराना है। नवगछिया के जमींदार के डेढ़ वर्ष पहले की घटना है। एक दो रसीद काटे गए। वहीं रुपया देने के दौरान मेरा वीडियो बना लिया। हालांकि उस वीडियो को वायरल नहीं किया गया।