ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पूर्णिया में शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का शिलान्यास, सीमांचल को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा का नया केंद्र

पूर्णिया के बनियापट्टी में शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। जनप्रतिनिधियों ने इसे सीमांचल में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।

बिहार न्यूज
शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PURNEA: सीमांचल क्षेत्र के स्वास्थ्य और शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हुई है. पूर्णिया के केनगर प्रखंड अंतर्गत बनियापट्टी में शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ. विशेष रूप से बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से बुलाए गए विद्वान पुरोहितों की टोली ने पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन कराया. शंखनाद की गूंज और विशेष महाआरती ने समारोह में चार चांद लगा दिए. जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा.वहां मौजूद हजारों की संख्या में स्थानीय लोग इस पल के गवाह बने और सबने इस अस्पताल के जल्द निर्माण के लिए मंगल कामना की. 


स ऐतिहासिक कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम शीर्ष राजनेता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग साक्षी बने. भूमि पूजन के  समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू, पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, पूर्णिया के पूर्व संतोष कुशवाहा, बरारी की चैयरमैन बबिता यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता वर्मन समेत विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. इससे पहले अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित से किया. इस दौरान  कॉलेज के चैयरमैन पंकज कुमार निराला एवं निदेशक नूतन गुप्ता ने अतिथियों को मखाना का माला पहना कर स्वागत किया. जबकि कॉलेज की निदेशक ने आये हुए अतिथियों को अंग वस्त्र व मोमेंटों से स्वागत किया गया. वहीं शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को लैंप लाइटिंग कार्यक्रम कर शपथ दिलाया गया.


कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा शिवम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. यह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल न केवल पूर्णिया प्रमंडल बल्कि पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा. इससे स्थानीय लोगों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी सृजित होंगे. उन्होंने कॉलेज के प्रबंधक को बधाई देते हुए कहा कि विश्वास है कि यह संस्थान जनसेवा, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं शिक्षा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभरेगा. 


अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने अपने संबोधन में कहा कि शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना सीमांचल क्षेत्र के स्वास्थ्य इतिहास में एक युगांतरकारी कदम है. अब यहां के लोगों को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी, पटना या दिल्ली का रुख नहीं करना पड़ेगा. यह कॉलेज चिकित्सा शिक्षा और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा. महापौर विभा कुमारी ने कहा कि इस अस्पताल के बनने से न केवल पूर्णिया बल्कि आसपास के जिलों (कटिहार, अररिया, किशनगंज) के लाखों लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी. इतना ही नहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे.


पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा बनियापट्टी, क्षेत्र में शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निर्माण होने के बाद इलाज व पढ़ाई तो होगा ही लेकिन क्षेत्र का विकास भी होगा. उन्होंने कॉलेज के निदेशक नूतन गुप्ता एवं पंकज कुमार निराला को बधाई देते हुयव5 उम्मीद जताया है कि यह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया के चिकित्सा-जगत में अहम भूमिका का निर्वहन करेगा.


विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह कॉलेज"

कार्यक्रम के दौरान शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के  चैयरमैन पंकज कुमार निराला एवं निदेशक नूतन गुप्ता ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमारा उद्देश्य सिर्फ एक इमारत खड़ी करना नहीं है, बल्कि सीमांचल के इस पिछड़े क्षेत्र को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा का एक बड़ा हब बनाना है. शिवम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आने वाले समय में इस पूरे क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. यहां गरीब से गरीब मरीज को भी विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा और इस क्षेत्र के बच्चों को डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.


वहीं बनियापट्टी में मेडिकल कॉलेज की नींव रखे जाने से स्थानीय ग्रामीणों और पूर्णिया वासियों में उत्साह है. लोगों का मानना है कि इस अस्पताल के चालू होने से इलाके की तस्वीर बदल जाएगी और पूर्णिया स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा. इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता वर्मन, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व भाजपा उपाध्यक्ष क्रांति देवी, समाजसेविका पिंकी गुप्ता, प्रमुख रितेश कुमार, अधिवक्ता एके अंबष्ठ, भाजपा नेता गुप्टेश कुमार, विजय राय,  समाजसेवी शंकर कुशवाहा, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार आदि मौजूद थे.

टैग्स