ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

पूर्णिया में 1.22 करोड़ का गांजा बरामद, 246 किलो खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 246 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 1.22 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बिहार न्यूज
स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार जब्त
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNIA: पूर्णिया पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 246 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग मंडी गेट नंबर-2 के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 246 किलो गांजा बरामद किया गया।


फारबिसगंज से कुर्सेला ले जाया जा रहा था गांजा

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 अभिनव पराशर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा अररिया जिले के फारबिसगंज से कटिहार जिले के कुर्सेला ले जाया जा रहा था।


पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।


तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में सोनू कुमार, अनंत कुमार, मोहम्मद खुर्शीद और अवधेश मंडल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।