ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

5 करोड़ के स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल का 3 तस्कर गिरफ्तार, SSP शौर्य सुमन की बड़ी कार्रवाई

पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1.340 किलोग्राम स्मैक बरामद कर पश्चिम बंगाल के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के नए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के पदभार संभालने के बाद जिले में अपराध और नशा कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बायसी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 1.340 किलोग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के दालकोला से टेंपो के माध्यम से भारी मात्रा में स्मैक बायसी थाना क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।


जांच के दौरान बायसी थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध टेंपो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 1.340 किलोग्राम स्मैक बरामद की गई। मौके से पश्चिम बंगाल के दालकोला निवासी मो. आफताब आलम और फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।


इसके अलावा स्मैक की खेप की निगरानी और लाइनर का काम कर रहे दानीश आलम को भी पुलिस ने पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने टेंपो और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया है।


एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सभी थानाध्यक्षों को नशा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय स्मैक तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा तथा ऐसे गिरोहों को कानून के दायरे में लाकर जेल भेजने की कार्रवाई जारी रहेगी।