ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

शादी का झांसा देकर राजस्थान से आए लोगों के साथ लूटपाट, गिरोह के सदस्यों को पूर्णिया पुलिस ने दबोचा

पूर्णिया में राजस्थान के चार लोगों को शादी का झांसा देकर बुलाया गया और सुनसान रास्ते पर लूटपाट की गई। बनमनखी पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए मोबाइल, ट्रॉली और बोलेरो बरामद किए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक संगठित गिरोह ने राजस्थान के चार लोगों को शादी का झांसा देकर बनमनखी बुलाया। इन लोगों को लड़की देखने के बहाने बुलाया गया था। सभी पीड़ित कार से जा रहे थे, तभी सुनसान रास्ते में उनके साथ मारपीट की गई और उनका नकद, चार मोबाइल और ट्रॉली छिन लिया गया। इसके अलावा, अपराधियों ने पीड़ित के फोन से 98,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए और आधी रात को उन्हें सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।


घटना के बाद पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, लूटे गए सात मोबाइल, एक ट्रॉली बैग और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।