ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

पूर्णिया में बीच सड़क पर पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, पहचान होते ही युवक की हुई जमकर पिटाई; थाने पहुंचा मामला

Bihar News: पूर्णिया में बीच सड़क एक प्रेमी जोड़े के मिलने की घटना ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों ने पहचान होने पर दोनों को पकड़ लिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों बालिग होने के कारण पुलिस ने परिजनों को बुलाया...

पूर्णिया में बीच सड़क पर पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, पहचान होते ही युवक की हुई जमकर पिटाई; थाने पहुंचा मामला
AI द्वारा बनाई गई दृश्य
© AI
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े को घर से दूर मिलना भारी पड़ गया। दोनों चोरी-छिपे मिलने के लिए शहर पहुंचे थे, लेकिन अचानक मोहल्ले के कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद सड़क पर हंगामा शुरू हो गया और मामला सीधे थाने तक पहुंच गया।


घटना पूर्णिया शहर के कटिहार मोड़ टीओपी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रेमी और प्रेमिका कई वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों बालिग हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था और दोनों कहीं बाहर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान लड़की के मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया।


पहचान होते ही लोगों ने दोनों को घेर लिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट भी की। युवक का कहना है कि बिना कुछ सुने सीधे उसका कॉलर पकड़ लिया गया और पीटना शुरू कर दिया गया।


सड़क पर बढ़ते हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस ने हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों के परिजनों को भी सूचना दी। थाने में काफी देर तक दोनों परिवारों के बीच बातचीत चलती रही।


लड़की के पिता ने बताया कि इससे पहले भी समाज और परिवार के लोगों ने दोनों को समझाया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों मिलते रहे। वहीं परिवार के कुछ लोगों ने दोनों की शादी कराने की बात भी कही। परिजनों का कहना था कि अब दोनों बालिग हैं, इसलिए परिवार बैठकर आगे का फैसला करेगा।


पुलिस ने पूछताछ के बाद स्पष्ट किया कि दोनों बालिग हैं और फिलहाल किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। बाद में दोनों को उनके परिवार वालों के साथ भेज दिया गया।