ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

20 साल का साथ…बिहार की बदलती कहानी के नाम, नीतीश के इस्तीफे पर संजय झा ने किया ट्वीट, कहा..यात्रा जारी है

पटना में राजनीतिक हलचल के बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है । अब लोकभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हो गई है। सम्राट चौधरी के नए मुख्यमंत्री बनने की चर्चा भी जोरों पर है।

बिहार न्यूज
नीतीश की जमकर तारीफ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल को उन्होंने इस्तीफा सौंपा है। अब कल लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जहां नये मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथग्रहण की तैयारी लोकभवन में जोर-शोर से शुरू हो गयी है। पंडाल बनाया जा रहा है और सोनपुर से कुर्सियां भी मंगवाई गयी है। चर्चा यह है कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।


पटना में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ट्वीट करके नीतीश कुमार के बारे में यह लिखा है कि 20 साल का साथ…बिहार की बदलती कहानी के नाम। संजय झा ने आगे लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने नेतृत्व में बिहार को निराशा और अंधकार के दौर से निकालकर विकास, सुशासन और विश्वास की राह पर आगे बढ़ाया।


कानून-व्यवस्था की बहाली से लेकर सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया, हर क्षेत्र में उन्होंने एक मजबूत नींव रखी। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों ने बिहार की पहचान को एक नई दिशा दी।


उन्होंने सत्ता को कभी साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना और यही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता रही। आज भले ही एक पद का अध्याय पूरा हो रहा है, लेकिन उनका मार्गदर्शन और दृष्टि आगे भी बिहार के विकास की दिशा तय करती रहेगी। एक अध्याय पूरा हुआ लेकिन यात्रा जारी है।


वही नीतीश कुमार को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिए नीतीश कुमार ने जिस तरह से काम किया है, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि हम सभी मानते हैं कि बिहार के विकास के लिए उन्होंने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चाहे सड़क निर्माण हो या अन्य बुनियादी ढांचे का विकास। हर स्तर पर उन्होंने बेहतर काम किया और बिहार को एक सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।


बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने पर आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर राजभूषण निषाद ने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा, वह नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के अनुभव का लाभ बिहार के नए बीजेपी के मुख्यमंत्री को अवश्य मिलेगा।

टैग्स