ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार की 8 MLC सीटों पर नामांकन खत्म, 164 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, दरभंगा स्नातक में सबसे ज्यादा 40 प्रत्याशी

बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 8 MLC सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। कुल 164 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, जिसमें दरभंगा स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा 40 प्रत्याशी हैं। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

बिहार न्यूज
23 अक्टूबर को होगा मतदान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA:बिहार विधान परिषद (MLC)की शिक्षक और स्नातक कोटे की 8 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। सभी सीटों पर कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।


 इनमें 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 98 और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 66 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। दरभंगा स्नातक सीट से सबसे ज्यादा 40 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। अब बुधवार को स्क्रूटनी होगी। वही 9 अक्टूबर को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख रखी गई है। 


स्नातक कोटे की 4 सीटों पर कुल 98 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें दरभंगा स्नातक से 40 उम्मीदवार, पटना से स्नातक 22 उम्मीदवार, तिरहुत स्नातक से 20 उम्मीदवार, कोसी स्नातक से 16 उम्मीदवार जबकि शिक्षक कोटे की 4 सीटों पर कुल 66 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें पटना शिक्षक से 22 उम्मीदवार, सारण शिक्षक से 19 उम्मीदवार, दरभंगा शिक्षक के लिए 14 उम्मीदवार और तिरहुत शिक्षक के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। 


23 अक्टूबर को होगा मतदान

बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वोटिंग बैलेट पेपर के जरिए होगी और मतदाता उम्मीदवारों को अपनी पसंद के क्रम में वरीयता देंगे। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक शामिल हैं।


16 नवंबर को खत्म हो रहा मौजूदा MLC का कार्यकाल

इन आठ सीटों पर वर्तमान एमएलसी का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। मौजूदा सदस्यों में पटना स्नातक से नीरज कुमार (JDU), दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार (निर्दलीय), तिरहुत स्नातक से बंसीधर ब्रजवासी (निर्दलीय), कोसी स्नातक से एनके यादव (BJP), पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव (BJP), दरभंगा शिक्षक से मदन मोहन झा (कांग्रेस), तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह (CPI) और सारण शिक्षक से अफाक अहमद (निर्दलीय) शामिल हैं।


कौन डाल सकता है स्नातक MLC सीट पर वोट?

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वही व्यक्ति मतदान कर सकता है, जिसके पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री हो और डिग्री हासिल किए कम से कम तीन वर्ष पूरे हो चुके हों। साथ ही उसका संबंधित स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निवास करना जरूरी है। पात्र मतदाताओं को इसके लिए अलग से तैयार की जाने वाली मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना होता है।


शिक्षक MLC सीट पर कौन कर सकता है मतदान?

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे शिक्षक मतदान कर सकते हैं, जो राज्य के माध्यमिक स्तर या उससे ऊपर के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत हों। इनमें हाई स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षक शामिल हैं। मतदाता बनने के लिए कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव जरूरी है। पात्र शिक्षकों को संबंधित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराना होता है।


BJP ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार

सत्ताधारी NDA में शामिल BJP ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से एनके यादव और तिरहुत स्नातक से सर्वेश कुमार को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। यह सीट फिलहाल CPI के संजय कुमार सिंह के पास है। अन्य चार सीटों पर JDU चुनाव लड़ रही है।


जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने पटना स्नातक से अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से विमोहन कुमार, तिरहुत शिक्षक से श्याम नंदन यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से मोहम्मद इम्तियाज (नूरानी) और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है।


टैग्स