ब्रेकिंग
Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब हर बुधवार और शुक्रवार विभाग बताएंगे अपनी उपलब्धियां, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार के सभी विभाग अब सप्ताह में दो दिन प्रेस वार्ता कर अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

बिहार न्यूज
सप्ताह में दो दिन प्रेस वार्ता
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के सभी विभाग अब नियमित रूप से अपनी योजनाओं, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे। इसके लिए प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार यानि दो दिन दोपहर 12:30 बजे सूचना भवन स्थित ‘संवाद’ कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।


इस संबंध में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में विभागवार रोस्टर भी तय कर दिया गया है, ताकि निर्धारित तिथि पर संबंधित विभाग अपनी उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी मीडिया और आमजन के सामने रख सके।


मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि इस कार्य के लिए किसी वरीय पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया जाए, जो प्रेस वार्ता की समुचित व्यवस्था और समन्वय सुनिश्चित करेंगे। वहीं, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रेस) रवि भूषण सहाय को सभी विभागों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।


सरकार का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं और कार्यों में पारदर्शिता लाना तथा आम लोगों तक सही और अद्यतन जानकारी पहुंचाना है। इससे जनता को विभिन्न लाभकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की नियमित जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा, विभागों की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों से भी आमजन सीधे तौर पर परिचित हो सकेंगे, जिससे सरकार और जनता के बीच संवाद और विश्वास को मजबूती मिलेगी।