ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बांकीपुर उपचुनाव: नितिन नबीन ने नीरज सिन्हा के लिए मांगा वोट, बोले- जनता उन्हें जरूर आशीर्वाद देगी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि जनता जिस तरह उन्हें समर्थन देती रही है, उसी तरह नीरज सिन्हा को भी आशीर्वाद दे।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 13 जुलाई को भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया था। दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों ने रोड शो करते हुए पटना समाहरणालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की।


नामांकन के बाद सोमवार देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर बैठक की। इसके बाद मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बांकीपुर की जनता से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


"बांकीपुर मेरा क्षेत्र रहा है"

नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर उनके राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है और यहां की जनता से उनका वर्षों पुराना पारिवारिक और भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने कहा, "बांकीपुर की जनता चाहती थी कि मैं उनके बीच आऊं। एक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं लोगों से मिलूं, इसलिए मैं सोमवार शाम पटना आया।"


"भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता को मौका दिया"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा, "मैंने करीब 20 वर्षों तक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया है। भाजपा ने एक छोटे से कार्यकर्ता को अवसर दिया है और मुझे विश्वास है कि जनता उनका समर्थन करेगी।"


नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मांगा समर्थन

नितिन नवीन ने कहा कि नीरज कुमार सिन्हा ऐसे परिवार से आते हैं, जिसके सदस्य जनसंघ के समय से भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवार लंबे समय से संगठन के लिए काम करता रहा है।


उन्होंने बांकीपुर की जनता से अपील करते हुए कहा, "जिस तरह आपने मुझे वर्षों तक अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया, उसी तरह मेरे छोटे भाई नीरज कुमार सिन्हा को भी अपना आशीर्वाद दें। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता उन्हें विजयी बनाएगी।"


उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बांकीपुर क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान कराया है और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है।




टैग्स