ब्रेकिंग
छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल

एक दारोगा और दो ASI की गई नौकरी, आईजी ने लिया कड़ा एक्शन, सेवा से बर्खास्त

PURNEA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पुलिस क्राइम को कंट्रोल करने में जुटी हुई है. लापरवाह पुलिसवालों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़

एक दारोगा और दो ASI की गई नौकरी, आईजी ने लिया कड़ा एक्शन, सेवा से बर्खास्त
First Bihar
3 मिनट

PURNEA :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पुलिस क्राइम को कंट्रोल करने में जुटी हुई है. लापरवाह पुलिसवालों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में कटिहार जिले के 3 पुलिस पदाधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. पूर्णिया रेंज के आईजी ने तीनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है.


पूर्णिया रेंज के नए पदस्थापित आई जी सुरेश प्रसाद चौधरी ने कड़ी कार्यवाही करते हुए कटिहार ज़िला के 3 पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. आईजी कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक कटिहार ज़िला के 3 अलग अलग थाना पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही हुई है.  कटिहार ज़िला बल के 3 पुलिस पदाधिकारीयों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कटिहार की अनुशंसा पर विभागीय कार्यवाही हुई है. 


पत्र के अनुसार जिन पुलिस कर्मियों को कार्यवाही हुई है उनमें पहला नाम कटिहार ज़िला के बारसोई अंतर्गत कचना ओपी के तत्कालीन प्रभारी दिलीप कुमार ओझा का है. जिन पर कांड संख्या 272/18, दिनांक 26.09.2018 में मामला दर्ज हुआ था.  जिसमें धारा - 302/120(बी)/354/504/34 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज था. इसके अलावा बारसोई थाना कांड संख्या - 281/19, दिनांक 25.11.2019 में धारा -25(1-बी)ए / 26, आर्म्स एक्ट में इनके द्वारा कारित आपराधिक कृत्य का मामला दर्ज हुआ था. 


दूसरे बर्खास्त हुए कर्मी बारसोई के ही सुधानी ओपी के तत्कालीन कर्मी ज़ाकिर हुसैन हैं. जिनपर वर्ष 2018 में  धारा - 448/326/307 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत सुधानी थाना में मामला दर्ज हुआ था. इनपर आरोप है कि तत्कालीन ओपी प्रभारी अ.नि. राकेश रमण पर सरकारी कार्यों के निष्पादन के दौरान सरकारी रिवाल्वर से जानलेवा हमला कर ज़ख्मी कर दिया था. 


सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मियों में तीसरा नाम कटिहार ज़िला के फलका अंतर्गत पोठिया ओपी के तत्कालीन कर्मी संजीव कुमार पासवान का है.  इनपर वर्ष 2019 में आरोप दाखिल हुआ था. जिसमें धारा 384/387/120(बी)/ 34 एवं धारा 13(I)(D) भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत अवैध वसूली का आरोप लगा है. इन्हें भी कटिहार पुलिस अधीक्षक के अनुशंसा पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता