ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा: ऑटो–ट्रक की टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

पूर्णिया के धमदाहा में घने कुहासे के बीच ऑटो और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और जांच जारी है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: ठंड गिरते ही सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ने लगी है। कुहासे के चलते गाड़ी चलाना मुश्किल होता है, जिसके चलते ये घटनाएं होती है। ताजा मामला बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा की है जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना गुरुवार सुबह धमदाहा घाट के पास की है जहां ऑटो और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों युवक अररिया जिले के रामपुर आदी गांव के रहने वाले थे और शादी समारोह से लौट रहे थे।


हादसे में ऑटो चालक 28 वर्षीय मो. मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय मो. चांद ने इलाज के दौरान जीएमसीएच पूर्णिया में दम तोड़ दिया। वही घायल 25 वर्षीय मो. मुमताज का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और शव निकालने के लिए मशीन से रॉड काटने पड़े। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है.